Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केंद्रीय विद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण के लिए मिली हरी झंडी
  • देहरादून

केंद्रीय विद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण के लिए मिली हरी झंडी

RNS INDIA NEWS 09/07/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। केंद्रीय विद्यालय आईडीपीएल ऋषिकेश के निर्माण के लिए आवश्यक वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को अब केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन अधिकारियों को इस कार्य पर प्राथमिकता से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को दिल्ली में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय विद्यालय आईडीपीएल के लिए वन भूमि हस्तांतरण के विषय में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने तत्काल संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को जल्द इस मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि एक नई पीढ़ी को शिक्षा के माध्यम से सशक्त करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का निर्माण शीघ्र शुरू होगा और छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा का लाभ मिलेगा। कहा कि यह मामला केवल ज़मीन का नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य से जुड़ा हुआ है। एक दशक से चल रही थी मांग आईडीपीएल क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग पिछले एक दशक से की जा रही थी। वर्तमान में यहां के विद्यार्थियों को अस्थायी भवन में सीमित संसाधनों के साथ पढ़ाई करनी पड़ रही है। प्रस्तावित भूमि लगभग 5 हेक्टेयर है, जो अब हस्तांतरित की प्रक्रिया में आ चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश व केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताया
Next: बीकेटीसी बोर्ड में 127 करोड़ का बजट मंजूर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.