Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आपदा राहत के कार्यों को लेकर संबंधित एजेंसियां रहें तैयार: डीएम
  • ऊधम सिंह नगर

आपदा राहत के कार्यों को लेकर संबंधित एजेंसियां रहें तैयार: डीएम

RNS INDIA NEWS 09/07/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मानसून सत्र को देखते हुए बाढ़ आपदा की संभावनाओं के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों को त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। बुधवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आपदा प्रबंधन कार्यालय से पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर (जल पुलिस, नानकमत्ता) तथा एसडीआरएफ टीम को आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरण वितरित किए। उन्होंने जलभराव, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत और बचाव कार्यों के लिए जीवन रक्षक उपकरण, रॉफ्टिंग बोट, पम्प, हेलमेट, रस्सियां, लाइफ जैकेट, स्ट्रेचर, फर्स्ट एड किट, सर्च लाइट, वाटर रेस्क्यू किट संबंधित विभागों को सौंपे। डीएम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां पूरी तरह से तैयार हों और समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई कर सकें। वहीं एडीएम कौस्तुभ मिश्र कहा कि आपदा की स्थिति में संसाधनों की उपलब्धता और त्वरित कार्रवाई ही जनहानि को कम करने में सहायक होती है। उन्होंने संबंधित विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। यहां एडीएम पंकज उपाध्याय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, प्लाटून कमांडर, 31वीं वाहिनी पीएसी रमेश चन्द्र ततराडी, टीम प्रभारी, एसडीआरएफ से अर्जुन सिंह समेत पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन विभाग एवं एसडीआरएफ के अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 जुलाई को देहरादून में विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश
Next: फर्जी जाति प्रमाण पत्र 48 साल बाद हुआ निरस्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.