Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग में 2407 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की होगी जांच
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में 2407 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की होगी जांच

RNS INDIA NEWS 06/07/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए जनपद में विभिन्न पदों के लिए दावेदारी कर रहे कुल 2407 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की जांच होगी। निर्वाचन विभाग द्वारा जांच को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जनपद में जिला पंचायत की 18 सीटों के लिए कुल 96 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत प्रधानों के 108 पदों के सापेक्ष कुल 291 नामांकन, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 40 पदों के सापेक्ष कुल 139 नामांकन, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 788 पदों के सापेक्ष कुल 350 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत प्रधानों के 66 पदों सापेक्ष कुल 155 नामांकन, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 35 पदों के सापेक्ष कुल 79 नामांकन, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पदों के 486 सापेक्ष कुल 288 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत प्रधानों के 159 पदों सापेक्ष कुल 415 नामांकन, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 40 पदों के सापेक्ष कुल 140 नामांकन, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 1145 पदों के सापेक्ष कुल 454 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जनपद में विभिन्न पदों के लिए कुल मिलाकर 2407 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया गया। जिला निवार्चन अधिकारी डीएम प्रतीक जैन ने बताया कि जनपद में पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुरू होगी। जो 9 जुलाई तक चलेगी। 10 व 11 जुलाई प्रत्याशियों की नाम वापसी, 14 जुलाई को प्रतीक चिन्हों का आवंटन होगा जबकि 24 जुलाई को मतदान किया जाएगा। 31 जुलाई को मतों की गणना के साथ परिणाम घोषित किए जाएंगे। बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचायत चुनाव में टिहरी में कुल 7836 नामांकन
Next: बीटेक पास युवक और कारोबारी ने फंदा लगाकर जान दी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.