Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: मरीजों को बाहर की दवाई लिखने का रखा जाएगा रिकॉर्ड, बताना होगा कारण
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: मरीजों को बाहर की दवाई लिखने का रखा जाएगा रिकॉर्ड, बताना होगा कारण

RNS INDIA NEWS 04/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला एवं महिला अस्पताल के चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक जिला अस्पताल में आयोजित हुई। इस बैठक में जिला अस्पताल के बेहतर प्रबंधन एवं लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने हेतु विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने एवं लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति भी बनी। इस बैठक में जिला एवं महिला अस्पताल के वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के व्यय को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जो व्यवस्थाएं अस्पताल में लागू हैं, उन्हें सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था बनाई जाए। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन उपकरणों एवं सामग्री की आवश्यकता हैं, उन्हें नियमानुसार क्रय कर लिया जाए तथा खरीद में सभी नियमों का पालन किया जाए एवं गुणवत्तायुक्त सामग्री ही खरीदी जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में यह व्यवस्था बनाई जाए कि डॉक्टर यदि मरीजों को बाहर से दवाई लेने के लिए लिखते हैं, तो उसका रिकॉर्ड अस्पताल में अनिवार्य रूप से रहे, जिससे मरीजों की शिकायत का संज्ञान लेकर बाहर से दवाई लिखने के कारण की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए डॉक्टर जिस पर्चे पर दवाई लिखते हैं, उसके नीचे कार्बन कॉपी रखी जाए, जिससे दवाई लिखने का रिकॉर्ड रखा जा सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल में एक और लिफ्ट लगाने की आवश्यकता है। इस प्रस्ताव की भी प्रबंधन समिति में सहमति बनी। इसके अतिरिक्त उन्होंने अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उनके हित में जो भी आवश्यक है, उसकी व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल हरीश चंद्र गड़कोटी, सदस्य किशन गुरुरानी, मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी समेत अन्य उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Next: क्लस्टर विद्यालय योजना के विरोध में शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.