Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पर्यावरण मित्रों ने समस्याओं को लेकर मेयर को भेजा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
  • अल्मोड़ा

पर्यावरण मित्रों ने समस्याओं को लेकर मेयर को भेजा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

RNS INDIA NEWS 03/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा के पर्यावरण मित्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई और महापौर को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने वेतन भुगतान में देरी, उपकरणों की कमी, स्थायी नगर आयुक्त की नियुक्ति और पार्षदों के परिजनों की मनमानी जैसे मुद्दों को उठाया है। चेतावनी दी गई है कि यदि 5 जुलाई तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 7 जुलाई से आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 3 जुलाई को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की शाखा बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की कि पूर्व बोर्ड की तरह हर माह की 5 तारीख तक वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। पर्यावरण मित्रों ने यह भी कहा कि उन्हें झाड़ू, फावड़े, पंजर जैसे सफाई उपकरण समय पर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कार्य करने में परेशानी हो रही है। साथ ही, नगर निगम में स्थायी नगर आयुक्त और लेखा अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण वित्तीय व प्रशासनिक कार्यों में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक सहायक नगर आयुक्त को कार्यवाहक के रूप में आवश्यक वित्तीय अधिकार दिए जाएं। ज्ञापन में यह आरोप भी लगाया गया है कि कुछ पार्षदों के परिजन कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उन्हें कार्य क्षेत्र से हटाकर अन्य कार्य करवा रहे हैं, जो अस्वीकार्य है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि केवल पार्षद ही उनसे कार्य लेने के अधिकृत हैं, पारिवारिक सदस्य नहीं। बैठक में संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने कहा कि यदि 5 जुलाई तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो 7 जुलाई से संघ के पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम बोर्ड की होगी। इस दौरान शाखा अध्यक्ष दीपक चंदेल, महासचिव राजेश टाक, जिलाध्यक्ष दीपक शैलानी, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पवार, सचिव घनश्याम, अनील कुमार, दीपचंद पप्पू और महेश समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न
Next: सीएम धामी ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.