Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मौसम साफ होते ही बदरीनाथ की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार
  • चमोली

मौसम साफ होते ही बदरीनाथ की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/07/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने से बदरीनाथ- हेमकुंड यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ी है। कपाट खुलने से लेकर बुधवार तक बदरीनाथ में अभी तक 11 लाख से अधिक यात्री बदरीनाथ दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। जिलाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने बताया बदरीनाथ यात्रा बरसात के बाद और अधिक बढ़ने की सम्भावना है। बताया बदरीनाथ हाईवे को सुचारु रखने और यात्रियों की हर सम्भव सहायता के लिए चमोली प्रशासन कार्य कर रहा है। बुधवार को चमोली जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहने के कारण यात्रा जारी रही। इधर हेमकुंड साहिब की यात्रा भी जोरों पर है। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार तक हेमकुंड साहिब दर्शन यात्रा के लिए 1 लाख 90 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। पिछले दो दिनों से चमोली जिले में मौसम साफ है। यात्रा भी सामान्य और सुचारु है। बदरीनाथ हाईवे को सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन ने सड़क एजेंसियों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जेसीबी, पोकलैंड सहित अन्य मशीनों को तैनात किया गया है। परन्तु सतर्कता के लिए बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर प्रशासन और पुलिस को हर वक़्त चौकस रहने के आदेश जिला अधिकारी डा. संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने दिये हैं। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा, नन्दप्रयाग, भनैर पानी, पागल नाला, पाताल गंगा, लामबगड़ सहित सात स्थान संवेदनशील हैं। कहीं कहीं पर वन वे व्यवस्था बनाकर वाहनों को सुचारु कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन शुरू
Next: चालक ने अनियंत्रित दौड़ाई कार, कई लोग बाल-बाल बचे

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.