Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मयाली-बधाणी मार्ग पर पौंठी गदेरे का पुल बहा, आवाजाही ठप
  • उत्तरकाशी

मयाली-बधाणी मार्ग पर पौंठी गदेरे का पुल बहा, आवाजाही ठप

RNS INDIA NEWS 29/06/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी।  शनिवार रात को क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मयाली रणधार बधाणी मोटर मार्ग पौंठी व मुन्याघर गांव के बीच पौंठगाड गदेरे पर बना मोटर पुल भारी बारिश से बह गया है, जिससे सम्पूर्ण बांगर पट्टी का सम्पर्क कट गया है। क्षेत्र में आवाजाही का एक मात्र मोटर मार्ग बंद होने से क्षेत्र में आवाजाही सहित दैनिक वस्तुओं व बीमार लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। इस पुल के बह जाने से बांगर पट्टी की बधाणी, गैणाणा, धारकुड़ी, सन, कोट, जखवाड़ी, लिस्वाल्टा, खलियाण, पूलन, सिरवाड़ी, पुजारगांव, मुन्याघर सहित कई गांवों की यातायात व्यवस्था ठप हो गया है।
जबकि पौंठी गांव के ठीक नीचे से गुजरने वाला सिंराई नन्दवाणगांव भटवाड़ी मोटर मार्ग पर भी ऊपर से मल्वा आने से मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे यहां भी आवाजाही बंद हो गई है। क्षेत्रीय लोगों ने शासन प्रशासन व विभागीय अधिकारियों से शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करवाए जाने की मांग की है। कई फलदार पेड़ तबाह, मकान को भी खतरा जखोली। बीती रात हुई अतिवृष्टि के चलते ग्राम जखवाडी तल्ली (थापला) में कई फलदार वृक्ष बह गए हैं जबकि एक मकान भी खतरे की जद में आ गया है। राज्य आंदोलनकारी बालकृष्ण सेमवाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण ऊपरी क्षेत्र से मलबा आने से मेरे 5 खेत तबाह हो गए हैं। जबकि अखरोट, नीबू, संतरे सहित कई फलदार वृक्ष बह गए हैं जिससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं जमीन धंसने से आवासीय भवन पर भी दरारें आ रही हैं भविष्य में मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि किसी तरह मकान बच गया है। उन्होंने नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सुरक्षा की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दल्मोड़ी में ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित, देवकी देवी बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान
Next: जिस्‍म के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 5 लोग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.