Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बस दुर्घटना में लापता चल रहे एक और यात्री का शव बरामद
  • रुद्रप्रयाग

बस दुर्घटना में लापता चल रहे एक और यात्री का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बीती 26 जून को बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर में हुई बस दुर्घटना में लापता चल रहे यात्रियों की खोजबीन का तीसरे दिन भी जारी रही। सर्च एवं रेस्क्यू टीम को श्रीनगर के कीर्तिनगर के पास डैम साइट में शव बरामद हुआ है। जबकि 7 लापता यात्रियों की खोजबीन का काम जारी है। शनिवार सुबह बस दुर्घटना में लापता चल रहे लोगों की खोजबीन के लिए सुबह से ही टीमें मुस्तैद रहीं। जिला पुलिस, फायर सर्विस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व जल पुलिस की संयुक्त टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घोलतीर दुर्घटनास्थल से लेकर श्रीनगर तक के क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की गई। दूसरी ओर वॉचरों द्वारा भी लगातार खोजबीन की गई। रेस्क्यू टीम को श्रीनगर/कीर्तिनगर डैम क्षेत्र में अलकनन्दा नदी में एक शव बरामद हुआ। जिसे जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा नदी से निकलवाकर शिनाख्त की कार्यवाही कराई गई। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि श्रीनगर/कीर्तिनगर डैम क्षेत्र में मिले शव की पहचान 19 वर्षीय मौली सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पूना कुभंरिया रोड गुजरात के रूप में हुई है। शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कीर्तिनगर पुलिस/श्रीकोट अस्पताल स्तर से कराई जा रही है। एसपी ने बताया कि दुर्घटना में शेष 7 मिसिंग लोगों की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में पंचायत चुनाव दो चरणों में, 5.50 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने 5.05 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.