Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के 1300 बेरोजगार युवाओं से बिहार में पंजीकृत संस्था-सिडको में ठगी
  • देहरादून

उत्तराखंड के 1300 बेरोजगार युवाओं से बिहार में पंजीकृत संस्था-सिडको में ठगी

RNS INDIA NEWS 27/06/2025
rns featured image new

ट्रेनिंग और जॉब के नाम पर लिए पैसे, संस्था पर केस

देहरादून(आरएनएस)।   बिहार में पंजीकृत संस्था-लघु उद्योग विकास परिषद (सिडको) के खिलाफ उत्तराखंड के करीब 1300 युवाओं से रोजगार और प्रशिक्षण के नाम पर ठगी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। नेहरू कॉलोनी थाने के अंतर्गत बाईपास चौकी प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह पुंडीर की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में शिकायत के बाद दरोगा प्रवीण पुंडीर ने तफ्तीश की थी। जांच में पता चला कि सिडको को भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के तहत 21 अप्रैल 2023 को बिहार के पटना में पंजीकृत किया गया था। इसने देहरादून के अजबपुर में कार्यालय खोलकर प्रदेश के युवाओं से सदस्यता व प्रशिक्षण के लिए ₹6100 प्रति व्यक्ति की दर से पैसे लिए। संस्था का दावा है कि यह राशि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और रोजगार प्रशिक्षण के लिए ली जा रही है। जांच के दौरान इसकी कार्यप्रणाली और खातों के लेन-देन में गड़बड़ी मिली।
नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार के अनुसार, इस मुकदमे में सिडको अध्यक्ष सुंगध कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, सचिव अभय कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप सिंह ठाकुर आरोपी बनाए गए।
पुलिस जांच में पाया गया कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के नाम पर सिडको की ओर से शुल्क लेना गलत है, क्योंकि केंद्र या राज्य सरकार से ऐसी किसी नीति के लिए शुल्क लेने का कोई प्रावधान नहीं है। बैंक खातों के लेन-देन में अनियमितता के आधार पर देहरादून की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस जांच के दौरान इस संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप सिंह ठाकुर और कैशियर अशिका गुप्ता से पूछताछ की गई। प्रदीप सिंह ने बताया कि यह संस्था नौ राज्यों में सक्रिय है और उत्तराखंड में 1300 से अधिक लोगों को जोड़ा गया है। इन सदस्यों से ली गई रकम एचडीएफसी और एसबीआई के खातों में जमा कराई जाती है। लेकिन, वे किस तरह का प्रशिक्षण देते हैं और किस तरह रोजगार मिलता है, इसकी जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद इस संस्था के अध्यक्ष सुगंध कुमार को नोटिस भेजा गया, मगर वे पक्ष रखने नहीं पहुंचे। इस संस्था के झांसे आकर में रकम लगाने वालों से पूछताछ करते हुए बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोन कर घर से बाहर बुलाया, फिर सीने में घोंपा चाकू; दिल्ली के अमन विहार में छात्र की हत्या
Next: राशिफल 28 जून

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.