Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अनियंत्रित होकर सड़क पर रपटा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
  • नैनीताल

अनियंत्रित होकर सड़क पर रपटा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तीन मूर्ति के समीप सोमवार को एक बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ पर रपट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की मदद से तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मिर्गी का दौरा पडऩे से हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार एरीज के समीप मनोरा गांव निवासी हिमांशु गजपति पल्सर बाइक से सोमवार को गांव से नैनीताल जा रहा था। इसी दौरान नैनीताल से मात्र एक किमी पहले तीन मूर्ति के समीप वह अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गया। यही नहीं, तेजी से गिरा युवक रपटते हुए काफी दूर तक गया। गनीमत रही कि मुख्य मार्ग होने के कारण वह किसी वाहन की चपेट में नहीं आया। हादसे में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही बाइक पैराफिट में टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच, यहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद राहगीरों की मदद से उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को मिर्गी के दौरे आते हैं। सोमवार को भी उसे मिर्गी का दौरा पडऩे का एहसास हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता
Next: अमेरिका म्यांमार में तख्तापलट से चिंतित, कार्रवाई की दी चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.