Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून विहार में स्मार्ट मीटर लगाने के तरीके पर भड़के स्थानीय उपभोक्ता
  • देहरादून

दून विहार में स्मार्ट मीटर लगाने के तरीके पर भड़के स्थानीय उपभोक्ता

RNS INDIA NEWS 25/06/2025
rns featured image new

देहरादून। दून विहार राजपुर रोड में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने राजपुर बिजलीघर में एसडीओ कार्यालय का घेराव कर घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के दौरान की जा रही मनमर्जी पर आक्रोश व्यक्त किया। एसडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। दून विहार की पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, संजय नौटियाल, राधाकृष्ण मंदिर समिति अध्यक्ष जेपी उिमरी, दून विहार आवासीय समिति सचिव अरुण शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने एसडीओ एसबी यादव के समक्ष विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की बिना जानकारी के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर लगाने में बहुत अनियमितता और लापरवाही बरती जा रही है।
किसी के घर में बिना पूर्व सूचना दिए और अंदर घुसकर मीटर बदला जा रहा है। किसी का नया मीटर लगा दिया, पुराना भी नहीं हटाया, कुछ जगह मीटर लगाने के बाद सीलिंग प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है और ना ही सीलिंग प्रमाण पत्र में उपभोक्ता के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। कुछ जगह घर के मीटर की तार दूसरे के घर की ओर मोड़ दी गई या दूसरे के मीटर से जोड़ दी गई है। कुछ जगह किसी के घर के मीटर का सीलिंग प्रमाण पत्र सामने वाले घर में दिया गया है। नए जो मीटर लगाए गए हैं, उनमें रीडिंग में भी काफी बढोत्तरी हो रही है। जिससे आगामी बिल बहुत ज्यादा बढ़कर आने की संभावना है। एसडीओ राजपुर एसबी यादव ने सम्बंधित कंपनी के ठेकेदार को सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में बीके नेगी, उदयवीर सिंह, अजय सिंह, मदन पंवार, मीना पंवार, योगेन्द्र चौधरी, आभा जैन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलईओ की प्रशिक्षण अवधि घटाने का विरोध हुआ तेज
Next: पंचायतीराज को स्वच्छ भारत मिशन का जिम्मा देने का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.