Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊं महोत्सव के चौथे दिन माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं महोत्सव के चौथे दिन माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

RNS INDIA NEWS 25/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक विविधताओं से सराबोर रहा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर उनके साथ विजय नेगी, जगदीश वर्मा, मुराद खान, राजेन्द्र तिवारी, अमरनाथ सिंह नेगी और डॉ. संतोष बिष्ट ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। स्टार नाइट की शुरुआत प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय की जोरदार प्रस्तुति से हुई। उन्होंने ‘नेल पॉलिश’, ‘छोरी लछीमा’, ‘माया लागी’ और ‘आख्यो मैं सुरम’ जैसे लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके सुरों की गूंज और दर्शकों की तालियों की आवाज देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर गूंजती रही। इसके बाद रूद्रवंशी बिष्ट की प्रभावशाली आर्टिस्टिक योग प्रस्तुति ने दर्शकों को शारीरिक संतुलन और लयबद्धता की एक नई परिभाषा से परिचित कराया। दिशा अकादमी की ओर से प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को मंच पर सजीव किया और दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार नवीन बिष्ट को उनके साहित्यिक योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। आयोजकों की ओर से उन्हें प्रतीक चिह्न और शॉल भेंट कर कुमाऊं की साहित्यिक परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी कैबिनेट की बैठक में विशेष शिक्षा सेवा नियमावली से लेकर स्वच्छ भारत मिशन तक कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Next: ‘मॉडल बाल वाटिका’ से पूर्व बाल्यावस्था शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
  • आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.