Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान
  • राष्ट्रीय

बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान

RNS INDIA NEWS 01/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत का ऐलान किया। इस दौरान संसद भवन में निर्मला सीतारमण के साथ अनुराग ठाकुर भी मौजूद हैं। अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत मिशन योजना का ऐलान किया। सरकार की ओर से 64184 करोड़ रुपये इसके लिए दिए गए हैं और स्वास्थ्य के बजट को 137 फीसदी तक बढ़ाया गया है। इसी के साथ सरकार की ओर से स्थानीय मिशन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत मिशन योजना नेशनल हेल्थ मिशन से अलग है। इस स्कीम का खर्च भी अलग है जिसमें हर जिले में पब्लिक हेल्थ यूनिट लगाई जाएंगी। इस योजना के मुताबिक केंद्र सरकार हर राज्यों का हेल्थ डाटा जुटाएगी और उसी हिसाब से लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का पूरा खाका खींचा जाएगा। सरकार इसी तरह की एक योजना डिजिटल हेल्थ मिशन चला रहा रही है लेकिन यह उससे अलग है। इसमें देश के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की तैयारी है।
इसी के साथ कोरोना वैक्सीन के बारे में सीतारमण ने बताया कि दो और कोरोना वैक्सीन जल्द आएंगी। कोविड वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का फंड दिया गया। हेल्थ सेक्टर के लिए बजट में 137 फीसदी की बढ़ोतरी, पहले 94000 करोड़ से बढक़र दो लाख 22 हजार करोड़ हुआ। कोविड 19 के कारण भारत में प्रति 10 लाख पर मत्युदर 112 व्यक्ति है। जबकि प्रति 10 लाख पर एक्टिव केस केवल 130 हैं। समय से लॉकडाउन का हमें फायदा मिला। इससे हमें इकोनॉमिक रिवायवल में भी मदद मिलेगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया। जिसके तहत शहरों में अमृत योजना को आगे बढ़ाया जाएगा, इसके लिए 2,87,000 करोड़ रुपये जारी किए गए। इसी के साथ वित्त मंत्री की ओर से मिशन पोषण 2.0 का ऐलान किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राहक चुन सकेंगे पसंद की बिजली कंपनी, गैस ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी होगा शुरू
Next: प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने गाजीपुर बार्डर पहुंचकर किसान आंदोलन को दिया समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.