Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पहलगाम हमले के आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

पहलगाम हमले के आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2025
rns featured image new

3 लश्कर आतंकवादियों की भी पहचान हुई

अनन्तनाग (आरएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कथित तौर पर हमलावरों को आश्रय और रसद सहायता प्रदान करने का आरोप है। दोनों व्यक्तियों की पहचान परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर के रूप में हुई है। इन्होंने पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकवादियों के नामों का भी खुलासा किया है।
एनआईए ने कहा, पहलगाम के बटकोट निवासी परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के ही हिल पार्क निवासी बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल 3 सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान बताई है और यह भी पुष्टि की है कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तान के नागरिक थे। एनआईए ने बताया कि परवेज और बशीर ने हमले से पहले जानबूझकर 3 सशस्त्र आतंकवादियों को हिल पार्क स्थित एक झोपड़ी में पनाह दी थी।
एनआईए ने बताया कि परवेज और बशीर पहलगाम घाटी में ही दुकान लगाते थे। हमले वाले दिन से पहले उन्होंने हिल पार्क में मौसमी ढोक (झोपड़ी) में 3 हथियारबंद आतंकवादियों को पनाह दी थी। कथित तौर पर दोनों ने आतंकवादियों को खाने, रहने और रसद में भी मदद की थी। इन्हीं आतंकियों ने अगले दिन दोपहर को वहां पर मौजूद पर्यटकों पर धार्मिक पहचान के आधार पर हमला किया था।
पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला कर दिया था और 26 निर्दोष पुरुष पर्यटकों की उनका धर्म पूछकर हत्या कर दी थी। हमले में 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। भारत ने इसका आरोप पाकिस्तान पर लगाया था और पाकिस्तान के साथ व्यापार पूरी तरह बंद कर दिया था, पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने को कहा था, राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और सिंधु जल संधि भी रद्द कर दी थी।
पहलगाम हमले की जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी, लेकिन बाद में इसे एनआईए को सौंप दिया गया। एनआईए अब तक 100 से ज्यादा को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें कई ओवरग्राउंड वर्कर्स हैं, जिन्हें जेल भेजा गया है। एनआईए 3,000 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें पर्यटक, स्थानीय लोग, घोड़ागाड़ी वाले, दुकानदार, मृतकों के परिजन समेत कई लोग शामिल हैं। एनआईए ने घटनास्थल की 3डी मैपिंग की है और डिजिटल डेटा भी खंगाल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्राले से टकराई कार, 4 की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Next: स्वाति एस. भदौरिया ने संभाला पौड़ी जिलाधिकारी का पदभार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.