Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मोरी में आवासीय भवन की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

मोरी में आवासीय भवन की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 20/06/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  सीमांत तहसील मोरी के मोरा गांव स्थित गुर्जर बस्ती में शुक्रवार सुबह करीब 2 बजे एक आवासीय भवन की दीवार अचानक ढह गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दबने से मौत हो गई। मृतकों में 10 माह की बच्ची और 03 साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब दो बजे मोरा गांव में गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई। इससे घर के अंदर सो रहे परिवार के सदस्य 26 वर्षीय गुलाम हुसैन पुत्र अली अहमद, उनकी पत्नी 23 वर्षीय रुकमा खातून, पुत्र 03 वर्षीय आबिद तथा पुत्री 10 माह सलमा मलबे में दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद राजस्व, पुलिस एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शवों को मलबे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोरी अस्पताल ले आए। मोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी नितेश रावत ने बताया कि मृतकों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। बताया कि चारों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गुर्जर समुदाय और स्थानीय लेगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 जून
Next: चिकित्सा महकमे में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.