Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • देहरादून

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

RNS INDIA NEWS 20/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। केदारनाथ के पास जंगलों में बीते 15 जून को हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। इस हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में विपक्षी दल हो, या फिर बदरी केदार मंदिर समिति, सभी ने हेलीकॉप्टर कंपनियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने तो हेलीकॉप्टर हादसे पर सरकार को भी जमकर घेरा है.
बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि सेफ्टी और सिक्योरिटी पर कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए। कई बार देखने में आता है कि हेली कंपनियों के साथ कुछ तीर्थयात्री भी सुरक्षा को लेकर चूक करते हैं, जो सही नहीं है। इस बारे में सबको जागरूक होने की जरूरत है। कहीं न कहीं सुरक्षा के साथ हेली कंपनियां समझौता करती हैं, जिसका खामियाजा हादसे के रूप में भुगतना पड़ता है। हालांकि सरकार ने अब इस दिशा में पहले से ज्यादा काम किया है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हेली सेवाओं को लेकर एक कमेटी बनाई है। बीते दिनों जो हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है, उसकी भी जांच रिपोर्ट आ जाएगी। सुरक्षा मानकों को बहुत सख्त बनाने की जरूरत है।
वहीं विपक्ष ने सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में जब भी कोई बड़ी घटना होती है, सरकार सख्त कदम उठाने की बात करती है, लेकिन आज तक तो सरकार का कोई सख्त कदम देखने को नहीं मिला।
कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया कि उन्होंने इतनी ज्यादा संख्या में केदारनाथ में हेली सर्विस के लाइसेंस क्यों दिए? ऐसा करके सरकार ने किस नेता और व्यक्ति को फायदा पहुंचाया है। डीजीसीए ने दो पायलटों को केदारघाटी के लिए अनफिट बताया है। इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी लापरवाही हो रही है। केदारनाथ में एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) सिस्टम क्यों नहीं है। पर्यावरणविदों की चेतावनी को क्यों अनदेखा किया जा रहा है?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 जून से देहरादून में होगी नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप, जुटेंगे 20 एशियाई देशों के खिलाड़ी
Next: कुमाऊं से प्रयागराज के लिए ट्रेन सेवा शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.