Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम पहुंचे लोनिवि सचिव, मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे लोनिवि सचिव, मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 18/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज पांडेय बुधवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मंदिर परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी आलोक पांडेय और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सचिव पांडेय ने जागेश्वर ज्योर्तिलिंग, महामृत्युंज, पुष्टि देवी, केदारनाथ समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों और पुजारियों ने उन्हें मास्टर प्लान के तहत चल रहे लाइटिंग कार्यों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। बताया गया कि कार्यदायी संस्था द्वारा मंदिर परिसर में लाइटिंग हेतु बिछाई गई अतिरिक्त पटालें दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। कई श्रद्धालु और पुजारी इन पर ठोकर खाकर चोटिल हो चुके हैं। एक पुजारी के पैर की हड्डी तक टूट चुकी है, वहीं कुछ माह पूर्व एक वीआईपी भी इसी वजह से घायल हो चुके हैं। सचिव ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और पुजारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और कार्यदायी संस्था को सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी जाएगी। मंदिर समिति उपाध्यक्ष नवीन भट्ट की अगुवाई में पूर्व प्रबंधक भगवान भट्ट और पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट ने सचिव को ज्ञापन सौंपकर कोटेश्वर-वृद्ध जागेश्वर सड़क पर शीघ्र डामरीकरण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क डामरीकरण से संबंधित प्रस्तावों को तत्काल शासन को प्रेषित किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के प्रयास किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जूट बैग निर्माण प्रशिक्षण शिविर शुरू, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
Next: लमगड़ा में जल संरक्षण पर जागरूकता गोष्ठी, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.