Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला कांग्रेस का उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

महिला कांग्रेस का उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में महिला अपराध की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने नंदा की चौकी स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि महिला सम्मान, भ्रष्टाचार, भय मुक्त समाज और महिला अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने राज्यपाल और महिला आयोग अध्यक्ष को प्रेषित ज्ञापन में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ हिंसा, बलात्कार और जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि तीन साल में राज्य में हत्या, मासूमों से बलात्कार एवं महिलाओं से सम्बन्धित जघन्य अपराध की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। हर दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सत्ताधारी दल के नेताओं की इन अपराधों में मिलीभगत की भी चिंता जताते हुए ब्यौरा भी ज्ञापन के साथ दिया है। इसमें अंकित भंडारी हत्याकांड के अलावा हालिया 14 ऐसी घटनाओं का जिक्र किया गया है, जो महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म, गैंगरेप और हत्या के मामले हैं। साथ ही हरिद्वार, लालकुंआ, रुद्रपुर में पिछले दिनों महिला और नाबालिगों के साथ हुई घटना में भाजपा नेताओं की संलिप्तता को लेकर सवाल उठाए हैं। महिला कांग्रेस ने इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, जया कर्नाटक, भागीरथी, चन्द्रकला नेगी, जिलाध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट, महासचिव निधि नेगी, अनुराधा तिवाड़ी, मीना शर्मा, पूजा सिंह, आशा रावत, सुनीता कश्यप, सुशीला शर्मा, सुषमा दरमोड़ा, राधा आर्य, कैलाशी, भावना भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की संकल्प सभा आयोजित
Next: लखनऊ हवाई अड्डे पर विमान की लैडिंग के समय पहिए से निकला धुआं, बड़ा हादसा टला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.