Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अस्पतालों में रैफर व्यवस्था पर लगेगी लगाम: धन सिंह
  • देहरादून

अस्पतालों में रैफर व्यवस्था पर लगेगी लगाम: धन सिंह

RNS INDIA NEWS 15/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अस्पतालों की रैफर व्यवस्था में पूरी तरह लगाम लगाने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में शत प्रतिशत इलाज सुनिश्चित कराया जाए। अफसर अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण का खाका तैयार करें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कहा कि अधिकारियों को जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कालेज में आने वाले शत-प्रतिशत मरीजों को उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रैफर व्यवस्था पर अंकुश लगाया जाएगा। विशेष परिस्थिति में ही मरीजों को हायर सेंटर रैफर किया जाएगा। चिकित्सकों के अवकाश की दिशा में वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत कर प्रदेश के जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कॉलेजों को सम्पूर्ण चिकित्सा सेवा देने वाला बनाया जाएगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण का खाका तैयार करने के निर्देश दिए गए। बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रयासरत है। ताकि आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध की जा सके। सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए तैयार होंगी सेवा शर्तें स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने को आकर्षक सेवा शर्तों का निर्धारण होगा। सपोर्टिंग स्टॉफ, एडवांस स्किल लैब और ट्रामा सेंटर में और अधिक सुधार किए जाएंगे। मेडिकल कालेजों, जिला और उप जिला चिकित्सालयों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर तैयार किए जाएंगे। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को टेलीमेडिसिन सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ कर्मचारी आंदोलन
Next: राशिफल 16 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.