Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • एनडीआरएफ और आईटीबीपी ने नदी के बीच फंसी गाय को किया सकुशल रेस्क्यू
  • चमोली

एनडीआरएफ और आईटीबीपी ने नदी के बीच फंसी गाय को किया सकुशल रेस्क्यू

RNS INDIA NEWS 12/06/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   चमोली में गुरुवार को पीपलकोटी में अलकनंदा नदी के बीच बने टापू पर फंसी एक गाय को एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। यहां एनडीआरएफ और आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम की ओर से घंटों की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित निकाला गया।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि मंगलवार को आपदा कंट्रोल रूम को पीपलकोटी में टीएचडीसी के निकट अलकनन्दा नदी के बीच बने टापू पर एक गाय फंसी होने की सूचना मिली। बताया गया कि नदी का जल स्तर अधिक होने के चलते गाय सुरक्षित तट पर नहीं पहुंच पा रही है। जिस पर तत्काल यहां डीडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, टीएचडीसी, एचसीसी एंव सीआईएसएफ की टीमों को गाय को रेस्क्यू करने के लिए भेजा गया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी गाय को नहीं निकाला जा सका। जिस पर बुधवार को गाय को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ गौचर व प्रथम वाहिनी आईटीबीपी ज्योतिर्मठ से अनुरोध किया गया। लेकिन दूसरे दिन भी नदी का बहाव अत्याधिक होने के चलते गाय को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। जबकि गुरुवार को आईटीबीपी ज्योतिर्मठ, स्थानीय पुलिस, टीएचडीसी, एचसीसी, सीआईएसएफ की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके बाद आईटीबीपी की टीम के विशेष प्रयास से गाय को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। इस दौरान रेस्क्यू टीम में आईटीबीपी के सुनील कुमार, सुभाष चन्द, शीशपाल, वेद प्रकाश, डीडीआरएफ, पुलिस, टीएचडीसी, एचसीसी, सीआईएसएफ, एनडीआरएफ के कार्मिक मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की जगी उम्मीद
Next: संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.