Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रामबाड़ा के पास एक युवक नदी में बहा, पांच सुरक्षित बचाए
  • रुद्रप्रयाग

रामबाड़ा के पास एक युवक नदी में बहा, पांच सुरक्षित बचाए

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ पैदल मार्ग में रामबाड़ा के पास नदी पार फंसे पांच युवकों को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाल दिया है। रेस्क्यू टीम ने पांचों युवकों को पुलिस चौकी लिंचौली के पास सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बीती 10 जून की रात्रि करीब 11 बजे जिला आपदा प्रबंधन द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई कि लिंचौली के पास नदी के पार 5 युवक फंसे हुए हैं। सूचना पर पोस्ट लिंचौली से उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल जरूरी उपकरण लेकर घटनास्थल पहुंची। रेस्क्यू करते हुए एसडीआरएफ द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी कुल 6 लोग केदारनाथ के दर्शन करने के बाद शॉर्टकट रास्ते से गरुड़चट्टी की ओर जा रहे थे। इस दौरान रामबाड़ा क्षेत्र के निकट नदी पार करते समय उनमें से एक युवक 22 वर्षीय राहुल तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ भीमबली टीम ने युवक की खोजबीन शुरू की, किंतु अत्यधिक अंधेरा व तेज बहाव के कारण युवक का कोई पता नहीं चल पाया। शेष 5 लोग नदी पार नहीं कर सके और वहीं फंस गए। एसडीआरएफ टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर डीडीआरएफ के साथ मिलकर अत्यधिक अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते नदी के तेज बहाव के कारण वैकल्पिक मार्ग गरुड़चट्टी की ओर से दुर्गम रास्तों से होते हुए उक्त युवकों तक पहुंच बनाई। पांचों युवकों को टीम द्वारा सकुशल मुख्य मार्ग तक लाया गया और पुलिस चौकी लिंचौली को सौंप दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सुरक्षित निकाले युवकों में विष्णु चौधरी पुत्र लोकेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष, कुनाल पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र 17 वर्ष, शिभव पुत्र श्रीकांत शर्मा उम्र 21 वर्ष, महेश चौधरी पुत्र गजेंद्र सिंह उम्र 19 वर्ष, शिभव कुमार पुत्र दिनेश पालीवाल उम्र 20 वर्ष शामिल है। सभी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में भाजपा का जिलास्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन 12 जून को
Next: आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने किया ढेर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.