Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मीट मार्केट में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गंभीर घायल
  • ऊधम सिंह नगर

मीट मार्केट में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नगर निगम कार्यालय के पीछे स्थित मीट मार्केट में गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। रम्पुरा निवासी सोबित पाल पुत्र रमेश पाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 6 जून को शाम करीब 6:10 बजे वह किसी कार्य से मीट मार्केट गया था, जहां उसकी मुलाकात सुमित पाल पुत्र विजय पाल निवासी वार्ड नंबर 21, रम्पुरा रुद्रपुर से हुई। बताया जा रहा है कि पीड़ित को सुमित पाल से कुछ रुपये लेने थे। जब पीड़ित ने सुमित से पैसे की मांग की तो आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सुमित पाल ने मीट की दुकान से एक धारदार चापड़ उठाकर युवक के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में पीड़ित युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। आरोपी ने मौके पर ही जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की ओर से मामले की सूचना उपचार के दौरान देर से पुलिस को दी गई। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
Next: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर पर 15 हजार रुपये का चालान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.