Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दुष्कर्म और 31 लाख की ठगी करने का कथित बाबा गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

दुष्कर्म और 31 लाख की ठगी करने का कथित बाबा गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। एक महिला से दुष्कर्म और तीन लोगों से 31 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी कथित बाबा को पुलिस ने सोमवार शाम को रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले सपेरे का काम करता था। इसके बाद बाबा बनकर लोगों से ठगी करने लगा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आठ जून को एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रम्पुरा निवासी राम भगत ने अपने ऊपर दिव्य शक्ति आने की बात कही थी। वह उसके घर की जमीन में धन गड़ा होने की बात कहकर 21 मार्च की शाम राम उनके घर आया। गड्ढा खोदकर मरा सांप डाल दिया। आरोप है कि यहां उसने जबरन दो बार दुष्कर्म किया। इसके अगले दिन अपने मोबाइल पर उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर पांच लाख रुपये ले लिए। वहीं थाना निवासी एक महिला ने राम भगत पर आस्था के नाम पर चार लाख रुपये और एक युवक ने 22 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। एसएसपी ने बताया कि सोमवार देर शाम टीम ने आरोपी राम भगत को डिग्री कॉलेज रामपुर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेट्रोपॉलिस में गैस रिसाव की जांच कराई जाए
Next: फेरुपुर में ग्राम समाज की भूमि से हटाया अतिक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.