Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मेघालय हनीमून मामला: सोनम ने ही कराई पति की हत्या
  • राष्ट्रीय

मेघालय हनीमून मामला: सोनम ने ही कराई पति की हत्या

RNS INDIA NEWS 09/06/2025
rns featured image new

हत्या कराने के बाद यूपी भाग आई थी पत्नी!
पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर करवाई
2 जून को गहरी खाई में मिला था राजा का शव

शिलांग (आरएनएस)। मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवविवाहित जोड़े के लापता होने की गुत्थी अब एक सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गई है। इस मामले में पत्नी सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने का आरोप लगा है। सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली और बाद में उसने नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि सोनम ने पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई।

मेघालय पुलिस के डीजीपी आई. नोंगरांग ने मीडिया को बताया कि इस मामले में अब तक चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनकी पहचान राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के रूप में हुई है। इनमें से तीन इंदौर के निवासी हैं, जबकि आनंद को मध्य प्रदेश के बीना जिले के बसारी गांव से पकड़ा गया है।

प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह?
पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम के पिता का इंदौर में एक प्लाईवुड फैक्ट्री है, जहां राज कुशवाहा मैनेजर था। यहीं पर सोनम और राज की जान-पहचान हुई और दोनों के बीच कथित अफेयर शुरू हो गया। पुलिस के अनुसार, सोनम और राज ने राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

हत्या की योजना के तहत आरोपियों को पहले असम के गुवाहाटी भेजा गया, जहां से वे शिलॉन्ग पहुंचे। सोनम और राजा के पीछे-पीछे आरोपी बाइक से डबल डेकर एरिया तक पहुंचे। पुलिस का कहना है कि सोनम ने राजा को सुनसान इलाके में ले जाकर बुलाया, जहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी।

घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया गया है, जो स्थानीय नहीं बताया गया। पुलिस का यह भी दावा है कि सोनम लगातार राज को अपनी लोकेशन भेज रही थी।

जांच में मिले अहम सुराग
इस मामले में 7 जून को एक गाइड के बयान से पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गाइड ने बताया कि उसने सोनम और राजा को तीन अज्ञात लोगों के साथ देखा था। उसने बताया कि राजा उन तीन लोगों के साथ चल रहा था, जबकि सोनम पीछे-पीछे थी। यह घटना उस दिन की है, जब दोनों आखिरी बार साथ देखे गए थे।

इसके अलावा, पुलिस को वह स्कूटी भी मिली, जिसे दंपत्ति ने किराए पर लिया था। स्कूटी की चाबी भी उसमें ही लगी थी।

परिजनों की प्रतिक्रिया
सोनम के पिता ने बेटी के बेगुनाह होने का दावा करते हुए कहा कि, “मेरी बेटी को फंसाया गया है। पुलिस की कहानी मनगढ़ंत है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि सोनम किस हाल में गाजीपुर के ढाबे तक पहुंची।”

वहीं, राजा के परिजनों का कहना है, “अगर सोनम इस हत्याकांड में शामिल है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि मौत की सजा मिलनी चाहिए।”

शादी के महज 10 दिन बाद हत्या
सोनम और राजा की शादी 11 मई को हुई थी। इसके बाद वे 20 मई को हनीमून पर शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए। पहले दोनों ने गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन किए और फिर 23 मई को शिलॉन्ग पहुंचे। 24 मई से ही दोनों के फोन बंद आने लगे। 2 जून को एक गहरी खाई में राजा का शव मिला, जिससे पूरे मामले का खुलासा होना शुरू हुआ।

अंतरराज्यीय एजेंसियों की मदद से जांच
मेघालय पुलिस का कहना है कि इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम की पुलिस और एजेंसियों की मदद ली गई। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने पुरोला में लगभग ₹ 210 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
Next: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बग्वालीपोखर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.