Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निराशाजनक और विभाजनकारी रहे केंद्र के 11 साल: दसोनी
  • देहरादून

निराशाजनक और विभाजनकारी रहे केंद्र के 11 साल: दसोनी

RNS INDIA NEWS 09/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने कुशासन, कुनीतियों का कार्यकाल बताया। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि केंद्र सरकार का कुल कार्यकाल जनता के साथ छल, लोकतंत्र पर प्रहार और देशहित के नाम पर निजी हितों के विस्तार तक सीमित रहा। कहा कि 2014 में बड़े बड़े वादों और भारी जनसमर्थन के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार ने जनता को ‘अच्छे दिन का सपना दिखाया। एक दशक से अधिक समय में जो कुछ भी सामने आया, वह निराशाजनक, विभाजनकारी और विनाशकारी है। इस एक दशक में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं पर हमला हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया। सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया। नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों से लाखों छोटे व्यापार तबाह हो गए। बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक असमानता की खाई बढ़ती गई। कहा कि केंद्र सरकार के 11 साल का कार्यकाल सामाजिक सौहार्द पर चोट का रहा। देश में धार्मिक ध्रुवीकरण और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले बढ़े। कोविड कुप्रबंधन का खामियाजा गरीब जनता को भुगतना पड़ा। किसानों और श्रमिकों की उपेक्षा की गई। तीन कृषि कानूनों ने किसानों को आंदोलित किया, पर सरकार ने उनकी आवाज को नजरअंदाज किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपीसीएल की नियमावली से ही तैयार हुई वरिष्ठता सूची
Next: देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट एक्सएफजी के 163 मामले सामने आए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.