Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैंची धाम के जाम से पूरा कुमाऊं परेशान: आर्य
  • देहरादून

कैंची धाम के जाम से पूरा कुमाऊं परेशान: आर्य

RNS INDIA NEWS 09/06/2025
yashpal-aarya-1

देहरादून(आरएनएस)।  कैंची धाम में लग रहे घंटों के जाम पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कैंची धाम के जाम के कारण नैनीताल समेत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर तक स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक तक परेशान है। पर्यटन कारोबार तक को बड़ा नुकसान हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक जाम अब एक गंभीर समस्या बन चुका है। इस जाम को दूर करने को सरकार के पास कोई रोड मैप नजर नहीं आ रहा है। कहा कि नैनीताल कैंची धाम पर गाड़ियों की भीड़ के कारण लगने वाला जाम एक बड़ी समस्या बन गया है। वाहनों के इस बढ़ते जाम के कारण स्थानीय लोग और पर्यटक कैंची में जाम से जूझ रहे हैं। रानीबाग- भीमताल, भीमताल-भवाली, भवाली-कैंची, ज्योलीकोट-भवाली, नैनीताल-भवाली, अल्मोड़ा-कैंची समेत भवाली और कैंची को रामगढ़ से जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इससे पूरा क्षेत्र जाम में फंस कर रह गया है। कहा कि कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ से नैनीताल ही नहीं अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के रास्ते भी प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि कैंची धाम में लंबे जाम के साथ ही क्वारब और अन्य क्षेत्रों में सड़कें खराब होने से हल्द्वानी से कुमाऊं के इन पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का समय दोगुना हो गया है। इससे लंबी दूरी तय कर पहुंचने वाले पर्यटक कुमाऊं की ओर रुख करने से कतराने लगे हैं। जाम से अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों तक का व्यापार प्रभावित हो रहा है। जाम से अल्मोड़ा बागेश्वर, रानीखेत और हल्द्वानी जैसे बड़े बाजारों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। जाम से बच्चे और बीमार मरीज दिक्कत में हैं। पहाड़ों पर सभी अस्पताल सिर्फ रेफरल सेंटर अधिक हैं। अल्मोड़ा बागेश्वर, रानीखेत पिथौरागढ़ से अधिकतम मरीज हल्द्वानी समेत मैदानी जिलों के अस्पतालों में रेफर किए जाते हैं। कैंची के जाम में लोग जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेंगलुरु के होटल में प्रेमी ने 17 बार चाकू घोंपकर की प्रेमिका की हत्या
Next: सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत तीन की मौत, एक घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.