Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस एवं एसटीएफ ने फूलों की घाटी क्षेत्र में की संयुक्त गश्त
  • चमोली

पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस एवं एसटीएफ ने फूलों की घाटी क्षेत्र में की संयुक्त गश्त

RNS INDIA NEWS 09/06/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। सिखों के तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब एवं विश्व धरोहर फूलों की घाटी नेशनल पार्क में यात्रा सीजन में भारी संख्या में तीर्थ यात्री और पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने फूलों की घाटी में गश्त शुरू कर दी है। पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त टीमें फूलों की घाटी और यात्रा रूट पर तैनात है। घांघरिया चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमनदीप सिंह ने बताया कि घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक के यात्रा मार्ग में पुलिस और एसडीआरएफ के जवान जगह-जगह तैनात हैं, जो यात्रियों की हर संभव मदद कर रहे हैं। फूलों की घाटी के खुलने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पुलिस की ओर से फूलों की घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की टीमें द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। रैंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि एक जून को फूलों की घाटी खुलने के बाद अभी तक 824 भारतीय व 15 विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। वन विभाग की टीम द्वारा लगातार फूलों की घाटी की गश्त की जा रही है। इसी के साथ ही पर्यटकों को फूलों घाटी के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की बोलियों और लोक साहित्य की बनेगी ई लाइब्रेरी: धामी
Next: अधिकार मित्रों की बैठक आयोजित, आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.