Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय फॉरेंसिक सम्मेलन आईसीएफएमटी मिडकॉन-2025 का हुआ समापन
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय फॉरेंसिक सम्मेलन आईसीएफएमटी मिडकॉन-2025 का हुआ समापन

RNS INDIA NEWS 09/06/2025
rns featured image new

न्याय प्रणाली में फॉरेंसिक मेडिसिन के विविध पहलुओं पर हुआ मंथन

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च अल्मोड़ा द्वारा 8 और 9 जून को आयोजित इंडियन कांग्रेस ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी के मिड-टर्म राष्ट्रीय सम्मेलन आईसीएफएमटी मिडकॉन-2025 का भव्य और सफल आयोजन संपन्न हुआ। देशभर से आए विशेषज्ञों, शिक्षकों और छात्रों की सहभागिता इस आयोजन को उल्लेखनीय बना गई। सम्मेलन के द्वितीय दिवस का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलपति एसएसजे विवि और संस्थान के प्राचार्य एवं डीन डॉ. सी.पी. भैसोड़ा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने न्याय प्रणाली में फॉरेंसिक मेडिसिन की बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए ऐसे शैक्षणिक मंचों को विद्यार्थियों के करियर निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। यह दो दिवसीय सम्मेलन देश के विभिन्न राज्यों से आए 157 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता का साक्षी बना। वैज्ञानिक सत्रों में 75 मौखिक, 15 पोस्टर प्रस्तुतियाँ और 22 प्रमुख राष्ट्रीय विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए गए। सम्मेलन के दौरान विविध विषयों पर गहन चर्चाएं, इंटरएक्टिव सत्र और कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख सत्रों में डॉ. नीरज कुमार द्वारा ‘वैश्विक मृत्यु जांच प्रणाली: भारत की स्थिति और आवश्यक सुधार’ विषय पर व्याख्यान दिया गया, जिसमें भारत की मौजूदा प्रणाली की तुलना अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से की गई। डॉ. ईश्वर तायल ने ‘पीसीपीएनडीटी एक्ट’ के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. उर्मिला पलड़िया ने ‘एनेस्थीसिया के दौरान मृत्यु’ के चिकित्सा-कानूनी आयामों पर व्याख्यान दिया, जबकि डॉ. वीना तेजन ने ‘जानबूझकर आत्म-क्षति’ के नैदानिक और विधिक प्रबंधन को रेखांकित किया। डॉ. दलबीर सिंह और डॉ. प्रीत इंदर सिंह ने ‘आयु निर्धारण’ पर वैज्ञानिक और विधिक दृष्टिकोण साझा किया। ‘सरोगेसी: हालिया प्रगति’ विषय पर सत्र में डॉ. अशोक चनाना, डॉ. शैलेन्द्र सिंह और डॉ. डीसी पुनेरा ने सहभागिता की, जिसमें सरोगेसी से जुड़ी समकालीन कानूनी एवं नैतिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। सम्मेलन के समापन सत्र में एनआईसी हरियाणा के साइंटिस्ट-एफ राहुल जैन ने ‘नए कानून और डिजिटल मेडिकल लीगल इकोसिस्टम’ विषय पर प्रस्तुति दी, जिसमें तकनीक और राष्ट्रीय डाटाबेस के माध्यम से न्याय प्रणाली में आ रहे बदलावों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। आयोजन समिति ने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन न केवल फॉरेंसिक चिकित्सा के शैक्षणिक स्तर को समृद्ध करता है, बल्कि इसे न्याय व्यवस्था की बदलती जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में भी एक सार्थक पहल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 जून
Next: मुख्यमंत्री ने पुरोला में लगभग ₹ 210 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.