Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राशन डीलरों को नई पीओएस मशीन चलाने का देंगे प्रशिक्षण
  • देहरादून

राशन डीलरों को नई पीओएस मशीन चलाने का देंगे प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 07/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  नई पीओएस मशीनों से राशन वितरण में हो रही परेशानी का जिलाधिकारी सविन बंसल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने राशन डीलरों को नई पीओएस मशीनों का प्रशिक्षण देने के आदेश दिए हैं। जौनसार क्षेत्र में करीब 250 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दो महीने से गोदान से राशन नहीं उठा रहे हैं। जिसके चलते राशन उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने क्षेत्र में एक टीम भेजी। उन्होंने बताया कि टीम ने क्षेत्र के डीलरों से बातचीत की। जिसके बाद अगले सप्ताह से गोदाम से राशन उठाने का निर्णय हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं के घर-घर राशन बंटवाने की व्यवस्था की गई है। डीलर खाद्यान्न और नई पीओएस मशीनें लगाने का विरोध कर रहे थे। इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। समिति ने जौनसार बावर जनजाति सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता एसोसिएशन से वार्ता की। बैठक में शनिवार से डीलरों को नई पीओएस मशीनों का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। डीएम ने गोदाम प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि प्रत्येक दिन गोदाम खुलें रखे। ताकि डीलर गोदामों से समय से माल उठा सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल में फूड लाइसेंस पर चल रही अवैध दवा फैक्ट्री सील
Next: सल्ट थाना पुलिस ने अलीगढ़ से वारंटी को दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.