Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर पल्ला झाड़ रहे नगर निगम को लगाई फटकार
  • देहरादून

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर पल्ला झाड़ रहे नगर निगम को लगाई फटकार

RNS INDIA NEWS 07/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर नगर निगम के टालमटोल को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम देहरादून 75 फीसदी घोषणाओं को दूसरे विभागों की बताकर अपना पल्ला झाड़ चुका है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऐसे मामलों में एक महीने में शासन से विलोपन की अनुमति न मिलने या दूसरे विभाग को हस्तांतरित न होने की स्थिति में विभाग खुद ही घोषणाओं को पूरा करने का काम करेंगे। जिलाधिकारी सविन बसंल ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि देहरादून जिले के लिए मुख्यमंत्री की ओर से वर्ष 2021 से अब तक कुल घोषणाओं की 138 घोषणाएं की गई हैं। इनमें लोनिवि की 23, सिंचाई विभाग की 23, शहरी विकास की 16, समाज कल्याण 14, शिक्षा 8, पर्यटन 7, संस्कृति 8, वन 5, ऊर्जा 3, सैनिक कल्याण विभाग 6 समेत अन्य विभागों से जुड़ी घोषणाओं हैं। विभागों ने इन घोषणाओं को लेकर प्रगति रिपोर्ट रखी। लोक निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि 18 घोषणाओं पर काम चल रहा है। 12 डीपीआर शासन को भेजी गई हैं। छह पर काम चल रहा है और पांच अभी लंबित हैं। वहीं नगर निगम से जुड़ी घोषणाओं की प्रगति के दौरान बताया कि गया कि 75 फीसदी घोषणाएं उनसे जुड़ी नहीं है। बिना अनुमति स्वीकृत घोषणाओं को दूसरे विभाग को ट्रांसफर करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा विलोपन तब तक मान्य नहीं होगा, जब कि शासन से अनुमति न मिल जाए और दूसरे विभाग को ट्रांसफर न हो जाए। अगर एक महीने में विलोपन या घोषणा को ट्रांसफर करने की अनुमति नहीं मिलती है तो संबंधित विभाग की जानकारी होगी कि वह उस घोषणा को खुद ही पूरा करेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, लोनिवि, यूपीसीएल, पेयजल के अधीक्षण अभियंता समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट के आरोपी पांच युवकों को कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: ऑनलाइन कोर्स के नाम पर छात्रों से 1.82 लाख हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.