Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक हाइब्रिड गाड़ियों का पंजीकरण शुल्क माफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक हाइब्रिड गाड़ियों का पंजीकरण शुल्क माफ

RNS INDIA NEWS 04/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य सरकार ने उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक हाईब्रिड कार खरीदने वालों को पंजीकरण शुल्क में बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने हाईब्रिड कारों का पंजीकरण शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने वर्दीधारी विभिन्न विभागों की संयुक्त परीक्षा कराने पर भी मुहर लगाई है। सचिव गोपन शैलेश बगोली ने बताया कि कैबिनेट में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि पर्यावरण सरंक्षण को इलेक्ट्रिक हाईब्रिड कारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। दूसरे राज्यों में हाईब्रिड इलेक्ट्रिक गाड़ियों का टैक्स शत- प्रतिशत माफ है। उत्तराखंड में अभी तक ये व्यवस्था लागू नहीं थी। इसके कारण उपभोक्ता ऐसी गाड़ियों का दूसरे राज्यों में पंजीकरण करवा रहे थे। इससे राज्य को जीएसटी में 28 से लेकर 43 प्रतिशत तक का नुकसान हो रहा था। इसी नुकसान को बचाने को पंजीकरण शुल्क माफ किया है। उन्होंने बताया कि अब हाईब्रिड मोड वाली इलेक्ट्रिक पेट्रोल, इलेक्ट्रिक डीजल गाड़ियों का पंजीकरण शुल्क माफ होगा। इससे उपभोक्ताओं को साढ़े तीन लाख से लेकर पांच लाख से अधिक तक का लाभ होगा। कहा कि इस टैक्स को माफ करने से कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। इसकी भरपाई 28 से लेकर 43 प्रतिशत जीएसटी से प्राप्त होने वाली आय से होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शोध और विकास पारिस्थितिकी में सुधार के लिए आईआईपी में नीति आयोग की बैठक
Next: जंगल बचाकर ही रोक सकेंगे ग्लोबल वार्मिंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.