Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार जमीन घोटाला: दो आईएएस, एक पीसीएस समेत सात अधिकारी निलंबित, अब तक दस पर गिरी गाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार जमीन घोटाला: दो आईएएस, एक पीसीएस समेत सात अधिकारी निलंबित, अब तक दस पर गिरी गाज

RNS INDIA NEWS 03/06/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। हरिद्वार नगर निगम में हुए करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी समेत सात अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में पहले ही तीन अधिकारी निलंबित हो चुके हैं, जबकि दो की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। इस तरह अब तक कुल 10 अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

यह कार्रवाई हरिद्वार नगर निगम द्वारा ग्राम सराय क्षेत्र में कूड़े के ढेर के पास स्थित 2.3070 हेक्टेयर अनुपयुक्त भूमि को ऊंची कीमत पर खरीदे जाने को लेकर की गई है। इस खरीद पर सवाल उठने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।

सचिव रणवीर सिंह चौहान ने मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 29 मई को शासन को सौंपी थी, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री ने कार्मिक विभाग को दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सात अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
निलंबित किए गए अधिकारी:
कर्मेंद्र सिंह, तत्कालीन प्रशासक नगर निगम हरिद्वार व वर्तमान जिलाधिकारी
वरुण चौधरी, तत्कालीन नगर आयुक्त, हरिद्वार
अजयवीर सिंह, तत्कालीन उपजिलाधिकारी, हरिद्वार
निकिता बिष्ट, वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार
विक्की, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक
राजेश कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो, तहसील हरिद्वार
कमलदास, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील हरिद्वार

पूर्व में की गई कार्रवाई:
आनंद सिंह मिश्रवाण, प्रभारी अधिशासी अभियंता – निलंबित
लक्ष्मीकांत भट्ट, कर एवं राजस्व अधीक्षक – निलंबित
दिनेश चंद्र कांडपाल, अवर अभियंता – निलंबित
रविंद्र कुमार दयाल, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त – सेवा समाप्त
वेदपाल, सम्पत्ति लिपिक – सेवा विस्तार समाप्त

हमारी सरकार ने पहले ही दिन से स्पष्ट किया है कि लोकसेवा में “पद’ नहीं बल्कि ‘कर्तव्य’ और ‘जवाबदेही’ महत्वपूर्ण हैं। चाहे व्यक्ति कितना भी वरिष्ठ हो, अगर वह जनहित और नियमों की अवहेलना करेगा, तो कार्रवाई निश्चित है। हम उत्तराखंड में भ्रष्टाचार मुक्त नई कार्य संस्कृति विकसित करना चाहते हैं। सभी लोक सेवकों को इसके मानकों पर खरा उतरना होगा।    – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीच सड़क कार सवार की गोली मार कर हत्या
Next: मांगें पूरी नहीं होने से नाराज राजस्व कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.