Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट बरामद
  • राष्ट्रीय

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट बरामद

RNS INDIA NEWS 03/06/2025
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। मुंबई पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के पास से फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किए हैं।
मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि सहार पुलिस ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया है। वे दोनों फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर जेद्दा के रास्ते नॉर्वे जाने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों की पहचान सुब्रतो मंडल और मीता गौरपद बिस्वास के रूप में हुई है, जिन्हें इमिग्रेशन जांच के दौरान पकड़ा गया है।
सहार पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति बांग्लादेश के खुलना और गोपालगंज जिलों के रहने वाले हैं। वे कथित तौर पर छह साल पहले पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और तब से कोलकाता में रह रहे थे। अपने प्रवास के दौरान दोनों ने 2024 में जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अपने और अपने बच्चों के लिए भारतीय पासपोर्ट हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी।
पुलिस ने कहा कि 1 जून की रात करीब 12:30 बजे दंपति अपने बच्चों के साथ इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें जेद्दा के लिए 2:30 बजे की फ्लाइट पकड़नी थी, जहां से वे नॉर्वे जाने वाले थे। हालांकि, नियमित जांच के दौरान इमिग्रेशन अधिकारी उमेश दत्तात्रेय निंबालकर को उनके पासपोर्ट पर संदेह हुआ। वरिष्ठ इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा आगे की पूछताछ के बाद दंपति ने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात कबूल की, जिन्होंने 2020 में अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।
उन्होंने खुलासा किया कि उनका बच्चा 2023 में कोलकाता में पैदा हुआ था और नबोनिता नामक एक एजेंट की मदद से वे 2024 में भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने में सफल रहे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने नॉर्वे के लिए वीजा हासिल कर लिया था।
इमिग्रेशन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए दोनों ने बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया, जिन्होंने उनकी असली पहचान की पुष्टि करने में मदद की। जब उनके बांग्लादेशी मूल की पुष्टि हो गई, तो इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक की दूसरी बेल अर्जी रद्द
Next: सेतु आयोग ने किया नीति आयोग के स्टेट सपोर्ट मिशन के तहत क्षेत्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.