Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मेजर जनरल गिल बने उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी
  • देहरादून

मेजर जनरल गिल बने उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी

RNS INDIA NEWS 26/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   मेजर जनरल एमपीएस गिल ने सोमवार को उत्तराखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) का चार्ज संभाला। उन्होंने मेजर जनरल आर प्रेम राज की जगह यह तैनाती ली। चार्ज संभालते ही मेजर जनरल गिल ने शौर्य स्थल पर वीर सपूतों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मेजर जनरल गिल आरआईएमसी, एनडीए और आईएमए देहरादून के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्हें 16 दिसंबर 1989 को 18 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री में कमीशन मिला। उन्होंने पश्चिमी सीमा पर एक मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री बटालियन और एक बख्तरबंद ब्रिगेड का नेतृत्व किया है। वह सैन्य संचालन निदेशालय, नई दिल्ली में निदेशक, मुख्यालय आर्मी ट्रैनिंग कमांड में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ, एक स्ट्राइक कोर के चीफ ऑफ स्टाफ और थलसेना प्रमुख सचिवालय में एडिशनल डायरेक्टर जनरल (विजिलेंस) जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय में परसेप्शन मैनेजमेंट निदेशालय की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उत्कृष्ट सेवा के लिए मेजर जनरल गिल को विशिष्ट सेवा मेडल, उप सेनाध्यक्ष प्रशस्ति पत्र और जीओसी-इन-सी (आर्मी ट्रेनिंग कमांड) प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। उत्तराखंड सब एरिया की कमान संभालने पर मेजर जनरल गिल ने कहा कि उनका मुख्य फोकस सैन्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के समावेश, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण और राज्य प्रशासन के साथ समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र छात्राओं को सिखाया कंटेंट क्रिएशन और ब्रांडिंग
Next: बिजली कर्मियों के वेतन से न हो कोई रिकवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.