Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बिहार के सारण में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, पांचों आरोपी गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

बिहार के सारण में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, पांचों आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

छपरा(आरएनएस)। बिहार के सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद हत्या की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, भटकेशरी स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की छात्रा स्कूल में छुट्टी होने के बाद वापस घर लौट रही थी। आरोप है कि स्कूल से कुछ ही दूर आगे बढ़ने के बाद पांच युवक छात्रा को जबरन उठाकर पास की झाड़ी में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की। बताया गया कि इसी क्रम में कुछ ग्रामीणों ने युवकों को घटनास्थल से भागते देखा। किसी आशंका को लेकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और फिर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने झाड़ी में बच्ची का शव देखा। स्कूली छात्रा की पहचान कर घरवालों को सूचना दी गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी पांचों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटनास्थल पर पहुंचे सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद मौके पर एफएसएल की टीम ने सैंपल एकत्रित किए हैं।
उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। पीड़िता के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने गांव में सुरक्षा की व्यवस्था करने की भी बात कही।
घटना के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी, डीएसपी राजकुमार सहित जलालपुर और बनियापुर थाना की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
मृतक के परिजनों के मुताबिक सभी आरोपी इसी गांव के हैं। परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से सड़कों पर भरा पानी, चलना हुआ मुश्किल
Next: औचक निरीक्षण पर देघाट पहुंचे एसएसपी, जवानों संग बैठकर किया भोजन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.