Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नदारद कर्मियों के जबाब तलब करने के निर्देश
  • टिहरी

नदारद कर्मियों के जबाब तलब करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। डीएम मयूर दीक्षित ने वीसी गब्बर सिंह नेगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएओं में दवाईयों, महिला प्रसूति व खुशियों की सवारी आदि का जायजा लिया। स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी से नदारद कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिये। डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि गरीब व्यक्तियों के लिए एंबुलेंस की सुविधा निशुल्क प्रदान करें। स्वास्थ्य केंद्र में बिजली और पानी की समस्या को जल्दी ठीक करने को भी निर्देशित किया। डीएम ने उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के पास बनाए जा रहे लैब निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को चेक करने को कहा। नगर पालिका परिषद चंबा कार्यालय में निरीक्षण के दौरान डाटा एंट्री ऑपरेटर के ड्यूटी के दौरान लापरवाह पाये जाने पर फटकार लगाई गई। कार्यालय में फाइलों का ठीक से रख-रखाव, कैमरा चालू स्थिति में नहीं पाया, नई टिहरी मॉडर्न स्कूल के निकट इंटरलॉकिंग टाइल्स के काम को ठीक से करने और मलबा डंपिंग जोन में डालने को सम्बंधितों को निर्देशित किया। नगर पालिका कार्यालय में लगे अग्नि शमन यंत्रों पर एक्सपायरी डेट अंकित करने, कार्यालय में बिजली की तारे और छत ठीक करने को भी निर्देशित किया। इस मौके पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चंबा शोभनी धनोला भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्राओं को दी व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी
Next: महिला की मौत के मामले में पति पर हत्या का केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.