Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • प्रशासन ने हर पीआरडी जवान का 20 लाख का बीमा कराया
  • रुद्रप्रयाग

प्रशासन ने हर पीआरडी जवान का 20 लाख का बीमा कराया

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ धाम की यात्रा को सफल बनाने में दिन-रात सेवाएं दे रहे पीआरडी जवानों को प्रशासन बेहतर सुविधाएं दे रहा है ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कतें न हो। विशेष रूप से सेक्टर में तैनात सभी पीआरडी जवानों का प्रशासन ने 20 लाख रुपये का बीमा कर दिया है। केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही पीआरडी के जवान यात्रियों की सेवा में दिन-रात मुस्तैद रहते हैं ऐसे में उनको किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन ने विशेष प्रयास किए हैं। पीआरडी के माध्यम से यात्रा में अपना सहयोग देने वालों को हर सुविधा के साथ अच्छी खुराक दिलाई जा रही है। सेहत पर मौसम का असर न पड़े इसके लिए उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े एवं जूते भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि पीआरडी के माध्यम से यात्रा मैनेजमेंट में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा कम सक्षम होते हैं। उनकी जेब पर कोई अतिरिक्त भार न पड़े इसके लिए प्रशासन की ओर से इन जवानों को निशुल्क हर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जवानों को अच्छी कंपनी के ट्रैकिंग जूते, मौजे, मफलर, टोपी और रेन कोट दिए जा रहे हैं। जबकि सोने के लिए नए गद्दे, रजाई और कंबल भी दिए गए हैं। खुराक का विशेष ध्यान रखते हुए, हर 15 दिनों में सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा भेजी गई मांग के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाला राशन भी प्रशासन की ओर से ही दिया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रशासन की ओर से सेक्टर में तैनात सभी जवानों का 20 लाख रुपये का बीमा कराया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रेस्क्यू के लिए अच्छे स्ट्रेचर, नाइट विजन के लिए एलईडी एवं फोकस लाइट से लेकर उच्च गुणवत्ता वाली रस्सी, स्टिक एवं फर्स्ट एड किट जवानों को उपलब्ध कराई गई है। बता दें कि प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से यात्रा मार्ग पर हर वर्ष जनपद के 300 युवा यात्रा मैनेजमेंट में 24 घंटे तैनात रहते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टावर लगने के बाद भी नहीं मिल रहा संचार सेवा का लाभ
Next: छात्राओं को दी व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.