Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा से पूर्व पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा से पूर्व पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में रविवार को आयोजित संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से पूर्व पर्यवेक्षक विनीत कुमार तोमर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। तोमर ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, समय पालन, निगरानी प्रणाली, पेयजल, बैठने की सुविधा सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन जांच की और उन्हें संतोषजनक पाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण और अनुकूल वातावरण मिलना सुनिश्चित किया जाए। जनपद में कुल सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 1,599 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। रविवार प्रातः 9:30 से 11:30 तक आयोजित प्रथम प्रश्न पत्र में 840 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक हुए द्वितीय प्रश्न पत्र में 836 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर तैनात पुलिस बल द्वारा सभी परीक्षार्थियों की समुचित जांच की गई, जिससे परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सकी। प्रशासन की सतर्कता और समन्वित प्रयासों से पूरे जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आयोजित हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: औचक निरीक्षण पर देघाट पहुंचे एसएसपी, जवानों संग बैठकर किया भोजन
Next: बूढा भरसार पैदल मार्ग बनेगा ट्रैक ऑफ द ईयर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.