Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाड़ेछीना में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 24/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भैसियाछाना ब्लॉक के तक्षशिला पब्लिक स्कूल, बाड़ेछीना में शनिवार प्रातः ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के तत्वावधान में तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गणेश उपाध्याय के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्रों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों हरीश जोशी, मनोज बिष्ट, निर्मला और गीतांजलि द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ योग क्रियाओं में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर हम तन, मन और आत्मा को संतुलित रख सकते हैं। उन्होंने युवाओं और कर्मचारियों से योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ललित कुमार ने की, जबकि मंच पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में योग और आयुर्वेद के लाभों पर प्रकाश डाला और जनमानस से इन परंपरागत विधाओं को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश धर्मशक्तू ने किया। इस अवसर पर आयुष विभाग से डॉ. प्रभा, फार्मेसी अधिकारी नरवदेश्वर प्रसाद विजल्वान, मदन प्रकाश, सुनीता सहित अनेक अधिकारियों व कर्मियों ने सहभागिता और सहयोग प्रदान किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा को मिली 7 नई गौशालाएं, जिलाधिकारी के प्रयास लाए रंग
Next: अजेंद्र ने पर्यटन सचिव की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.