Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रामनगर अस्पताल में ई रिक्शा से शव ढोने पर बैठी जांच
  • देहरादून

रामनगर अस्पताल में ई रिक्शा से शव ढोने पर बैठी जांच

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रामनगर उप जिला अस्पताल में अस्पताल से मोर्चरी तक शव को ई-रिक्शा में ले जाने के मामले में जांच बैठा दी गई है। सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार ने इस घटना को बेहद निंदनीय करार दिया। कहा कि भविष्य में इस तरह की अमानवीय लापरवाही को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस मामले की जांच को एक तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। इस समिति की अध्यक्षता चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक करेंगे। अन्य दो सदस्य निदेशक प्रशासन और निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊं मंडल होंगे। समिति को 30 मई तक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सचिव ने नैनीताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला चिकित्सालय रामनगर से भी 26 मई तक विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने को कहा। दो टूक स्पष्ट किया कि जांच में यह तथ्य सामने लाया जाए कि उप जिला चिकित्सालय में शव वाहन, एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध क्यों नहीं थी। सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया है कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। सभी जिलों के लिए निर्देश जारी स्वास्थ्य सचिव ने प्रदेश भर के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी को अपने अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करना होगा कि अस्पतालों में शव वाहन की उपलब्धता रहे। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि हमारी प्राथमिकता केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतिम यात्रा तक भी गरिमा बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। यह हमारी नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है कि हर व्यक्ति को, चाहे वह जीवित हो या मृत, गरिमा के साथ सेवा और व्यवहार मिले। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से यह जांच की जाएगी कि शव वाहन उपलब्ध क्यों नहीं था और इस चूक के लिए कौन जिम्मेदार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘पर्यावरण की पाठशाला’ में छात्रों को मिला जलवायु चेतना का पाठ
Next: कंडवाल ने ली सिंचाई कार्य मंडल अल्मोड़ा की समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.