Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश के सिनेमाघर में गढ़वाली फिल्म निखणयां जोग शुरू
  • देहरादून

ऋषिकेश के सिनेमाघर में गढ़वाली फिल्म निखणयां जोग शुरू

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  तीर्थनगरी ऋषिकेश के सिनेमाघर में गढ़वाली फिल्म निखणयां जोग का शो शुरू हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने सिनेमाघर में फिल्म देखी। दर्शकों ने कहा कि फिल्म में पहाड़ के युवाओं के जीवन के उतार चढ़ाव और दर्द को दिखाया गया है। शुक्रवार को दून मार्ग स्थित सिनेमाघर रामा पैलेस में लगी गढ़वाली फिल्म निखणयां जोग का उद्घाटन नगर पालिका मुनिकीरेती की अध्यक्षता नीलम विजल्वाण ने किया। उन्होंने फिल्म निर्माताओ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों की कोशिशो के कारण ही आज हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, हमारी भाषा और हमारी संस्कृति जीवित है। रोजगार के कारण पहाड़ों में लगातार हो रहे पलायन, नारी सशक्तिकरण, मानवीय संवेदनाओं को फिल्म निर्देशक देबू रावत ने बड़ी ही कुशलता से फिल्माया है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता डॉ एमआर सकलानी ने कहा कि यह फिल्म गायत्री फिल्म के बैनर तले बनी है। पद्माश्री प्रीतम भरतवाण व प्रतीक्षा बमराणा के गानों से सजी व हास्य कलाकार तथा सहायक कलाकारों के मजबूत अभिनय ने फिल्म को कालजई बनाया है। शुक्रवार को प्रातः 10 बजे के शो में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर फिल्म देखी। दर्शकों ने बताया कि यह फिल्म पहाड़ के नव युवक के जीवन के उतार-चढ़ाव और संघर्ष की मार्मिक कहानी है। इसमें पहाड़ का दर्द बयां किया गया है। प्रत्येक उत्तराखंडी को यह फिल्म देखनी चाहिए। मौके पर फिल्म के कार्यकारी निर्माता डॉ एमआर सकलानी, संयोजक डॉ. धीरेंद्र रांगड़, निर्माता आशा सकलानी, बलदेव राणा, श्रीश डोभाल, देवेंद्र दत्त सकलानी, डीपी रतूड़ी, गजेंद्र कड़ियाल, क्रियेटिव निर्देशक मनोज चौहान, सिनमोटोग्राफर एवं एडिटर नागेन्द्र प्रसाद, पुरषोतम जेठूडी, विनीता नेगी, अंशिका भारती, वीरेन्द्र नौटियाल, राज कपसूडी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोविंदनगर में शराब की पेटियों से भरी कार पकड़ी
Next: यमुनोत्री में जान जोखिम में डालकर श्रद्धालु लगा रहे डुबकी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.