Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने यूपीसीएल मैनेजमेंट को घेरा
  • देहरादून

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने यूपीसीएल मैनेजमेंट को घेरा

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन न किए जाने पर सवाल उठाए। हाईकोर्ट के आदेश लागू करने की बजाय शासन स्तर पर समिति गठित किए जाने के फैसले को कोर्ट की अवमानना करार दिया। एमडी यूपीसीएल को भेजे पत्र में एसोसिएशन के संरक्षक जीएन कोठियाल ने हाईकोर्ट का आदेश लागू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि क्या शासन स्तर पर गठित समिति हाईकोर्ट के आदेश को पलट सकती है। जब समिति के पास हाईकोर्ट के आदेश पर कुछ भी टिप्पणी करने का अधिकार ही नहीं है, तो समिति गठित करने से बेहतर होता की सीधे प्रमोशन किए जाएं। इसके बावजूद न प्रमोशन किए जा रहे हैं और न ही एई पद पर वरिष्ठता सूची जारी की जा रही है। जबकि 14 अप्रैल को हुई वार्ता में एमडी की ओर से ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि यूपीसीएल मैनेजमेंट पदोन्नत सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता के पदों पर पदोन्नत ही नहीं करना चाहता। बार बार पदोन्नति को उलझाने का प्रयास निगम प्रबंधन स्तर से किया जा रहा है। एसोसिएशन अब यूपीसीएल मैनेजमेंट के झूठे आश्वासनों पर विश्वास नहीं करेगा। भीषण गर्मी के बीच 28 मई से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इससे होने वाली किसी भी तरह की दिक्कत के लिए सीधे तौर पर यूपीसीएल मैनेजमेंट जिम्मेदार रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंडवाल ने ली सिंचाई कार्य मंडल अल्मोड़ा की समीक्षा बैठक
Next: पूर्व में नामांकित किये गये किसी भी स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है: अपर निदेशक खेल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.