Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षा मंत्री को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन, कार्मिकों की समस्याओं के समाधान की मांग
  • अल्मोड़ा

शिक्षा मंत्री को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन, कार्मिकों की समस्याओं के समाधान की मांग

RNS INDIA NEWS 21/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   कार्यालय कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एजुकेशनल मिनिस्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में पदोन्नति का परित्याग नियमावली 2024 में तत्काल संशोधन किया जाए और पूर्व की व्यवस्था को बहाल किया जाए। साथ ही शिक्षा विभाग के कार्यालय भवनों की जर्जर स्थिति को सुधारने एवं आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने की मांग की गई। कार्मिकों ने यह भी मांग रखी कि कार्यालयों में कार्यभार तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और जिला मुख्यालयों में कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु स्वीकृत पदों की संरचना में आवश्यक परिवर्तन किए जाएं तथा नई स्वीकृति दी जाए। इसके अतिरिक्त सभी कार्यालय कार्मिकों को कार्य दक्षता बढ़ाने के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज जोशी (पूर्व जिला मंत्री), दुर्गा सिंह नेगी (जिला मंत्री अल्मोड़ा), पान सिंह मेर (जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा), मुकेश जोशी (पूर्व जिला मंत्री) और जितेन्द्र बोरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे विवि और स्टरलाइट एड इंडिया फाउंडेशन के बीच हुआ समझौता ज्ञापन
Next: सिंगापुर में रह रही महिला से देहरादून में 14.94 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.