Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दावे हकीकत से परे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दावे हकीकत से परे

RNS INDIA NEWS 21/05/2025
rns featured image new

  – धन सिंह जी, जिला तो छोड़ो, बेस और मेडिकल कॉलेजों में भी डॉक्टर नहीं: हरीश रावत

देहरादून(आरएनएस)।     पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दावों को हकीकत से परे बताया है। हरीश रावत ने स्वास्थ्य मंत्री से मुखातिब होते हुए कहा कि धन सिंह जी, जिला अस्पताल, उप अस्पताल तो छोड़िए, बेस हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेजों में तक डॉक्टर नहीं हैं। ये अस्पताल आज रेफरल हॉस्पिटल बनकर रह गए हैं। हरीश रावत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि धन सिंह कई बार बड़ी संगीतमय बात कह देते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में उन्होंने हर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होने की बात कही है।
रावत ने कहा कि पहले हम अल्मोड़ा में लोगों को सलाह देते थे कि जिन्हें हार्ट और दूसरी समस्याएं हैं, वह अल्मोड़ा जिला हेडक्वार्टर के पास रहें। ताकि समय पर आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मिल सके। लेकिन अब यह सब सपना हो गया है। उन्होंने कहा कि विकेंद्रीकृत मेडिकल सुविधाओं के लिए सरकार को कई इनोवेटिव कदम उठाने पड़ेंगे। अन्यथा मेडिकल सुविधाओं का अभाव पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ बढ़ते हुए कदमों को हमेशा रोकता रहेगा। उन्होंने कहा कि वह खुद पहाड़ों की तरफ जाना चाहते हैं, लेकिन उनकी उम्र के व्यक्ति के लिए वहां आवश्यक मेडिकल सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार में अल्मोड़ा में हृदय उपचार केंद्र खोला गया था, लेकिन धन सिंह की सरकार ने उस विलक्षण सुविधा को भी बंद कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भविष्य में सेमीकंडक्टर स्टार्टअप्स का प्रमुख केंद्र बनेगा पंतनगर: राज्यपाल
Next: एसएसजे विवि और स्टरलाइट एड इंडिया फाउंडेशन के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.