Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • तीन युवकों की मौत के बाद हंगामे में नामजद सभी आरोपी दोषमुक्त
  • ऊधम सिंह नगर

तीन युवकों की मौत के बाद हंगामे में नामजद सभी आरोपी दोषमुक्त

RNS INDIA NEWS 18/05/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर की अदालत ने जसपुर में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद हंगामे में नामजद आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अभियोजन के अनुसार 13 मई 2017 को उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह, कांस्टेबल प्रवेश गुप्ता, नरेंद्र सिंह के साथ सरकारी वाहन से बड़ी नहर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक में बैठकर दो व्यक्ति आ रहे थे। बाइक चला रहा व्यक्ति मोबाइल पर बात करते लापरवाही से चल रहा था। इसी बीच बाइक का संतुलन बिगड़ गया और जसपुर की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक को बचाने का प्रयास किया। इस बीच ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और दो बाइक सवार व ट्रक चालक की मौत हो गई। जिसके बाद घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा बाइक के पहिये में डंडा ठूंसा गया। तीनों की मृत्यु पुलिस लापरवाही से हुई। तत्कालीन प्रभारी कोतवाल ने 30-35 नामजद व 200-250 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 341, 332, 353, 336, 427, 504, 506, 186, 392, 411, 34 आईपीसी व 7 क्रिमनल एमेंडमेंट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमे का विचारण न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर न्यायालय में हुआ। अभियुक्तों की पैरवी एडवोकेट अब्दुल सलीम व एडवोकेट परवेज आलम ने पैरवी की। न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर जेवरात उड़ाए
Next: वन विभाग की टीम ने धौन के जंगल में आग लगाने के आरोपी को दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.