Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 51 हजार व्यापारी सैनिक तैयार करेगा राष्ट्रीय व्यापार मंडल
  • हरिद्वार

51 हजार व्यापारी सैनिक तैयार करेगा राष्ट्रीय व्यापार मंडल

RNS INDIA NEWS 18/05/2025
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। राष्ट्रीय व्यापार मंडल 51 हजार व्यापारियों को युद्ध का प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह व्यापारी आपातकालीन समय में सीमा पर दुश्मन देश से युद्ध करने के लिए तत्पर रहेंगे। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चौधरी ने बैठक के दौरान व्यापारियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की घोषणा की। बैठक में पहलगाम घटना के बाद भारत की पाकिस्तान पर कार्रवाई के लिए सेना के जवानों और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया गया। रविवार को आर्यनगर चौक के निजी होटल में आयोजित राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पहले चरण में 51 हजार व्यापारी सैनिक की सूची भारत सरकार के माध्यम से सेना को देने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पहले चरण में 51 हजार व्यापारी सैनिक तैयार किए जाएंगे। ताकि देश भक्त व्यापारी सैनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर दुश्मन से लड़ने का लिए हमेशा तैयार रहे। कहा कि पहलगाम हमले के बाद देश की सेना ने बहुत ही बहादुरी से पाकिस्तान में घुसकर देश के नागरिकों की हत्या का बदला आतंकवादियों से लिया। घटना के बाद से लोगों में देशभक्ति की भावना अधिक बढ़ गई है। व्यापारियों को प्रशिक्षित करने के लिए सरकार के आधिकारिक संस्थान से संपर्क किया जाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रिय और जिलाध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि अब समय आ गया है जब देश के हर नागरिक को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। पार्षद ज्वालापुर हरविंदर सिंह ने कहा हमको देश की सेना और पीएम मोदी पर गर्व है। हम सुरक्षित हाथों में है। लेकिन अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अब देश हित में दुश्मन से सीमा पर लड़ने के लिए भी तैयार है। बैठक में जिला महामंत्री भारत तलूजा, प्रदेश मंत्री युवा पार्षद नोमान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक गिर, स्नेहलता चौहान, गंगा शरण चंदेरिया, अनिल तेश्वर, दीपक कुमार, शहर कोषाध्यक्ष अर्पण ग्रोवर, मृत्युंजय अग्रवाल, अक्षत गर्ग, आदेश मारवाड़ी, पंकज सवन्नी, सुमित, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, नरेंद्र चौहान, मानुष तोमर, पिंकी त्यागी राज आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून
Next: ग्रीन अर्थ अभियान के तहत युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.