Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दूल्हे ने दुल्हन को ऐसी गंदी बात बोल दी कि शादी ही टूट गई
  • हरिद्वार

दूल्हे ने दुल्हन को ऐसी गंदी बात बोल दी कि शादी ही टूट गई

RNS INDIA NEWS 18/05/2025
rns featured image new

हरिद्वार (आरएनएस)। शादी के मौसम में जहां एक ओर घर-घर में तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया। रानीपुर क्षेत्र की एक युवती ने सगाई के बाद होने वाले पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद सगाई टूट गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानीपुर निवासी एक युवती की सगाई 19 नवंबर 2024 को सहारनपुर के जाटव नगर, थाना कुतुबशेर निवासी विचित्र शिवा से हुई थी। युवती का आरोप है कि होली के दौरान युवक उनके घर आया और शादी का हवाला देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने दबाव बनाया और फिर उसे रायवाला में अपने चाचा के घर ले गया।

आरोप है कि होली के कुछ दिन बाद युवक ने फोन पर युवती से दहेज में कार और नकदी की मांग की। जब युवती ने इनकार किया तो युवक ने अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए रिश्ता समाप्त कर दिया। युवती के अनुसार, जब उसके पिता ने युवक के परिवार से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट करनी चाही तो युवक की मां सीता, पिता अमर सिंह, बहन सोनिया, जीजा नीटू और भाई विवेक ने अपमानजनक बातें कहीं और रिश्ता तोड़ने की बात कह दी।

कोतवाली रानीपुर के प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेवा पुस्तिका गायब होने पर चावल लाने का आदेश बना तबादले की वजह
Next: 16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.