Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब समस्या समाधान को लेकर कांग्रेस करेगी जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव
  • अल्मोड़ा

क्वारब समस्या समाधान को लेकर कांग्रेस करेगी जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव

RNS INDIA NEWS 16/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। क्वारब पुल क्षेत्र में पिछले आठ महीनों से जारी भूमि कटाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय चौघानपाटा में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने की, जबकि संचालन प्रवक्ता निर्मल रावत ने किया। बैठक में बारामंडल विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को पहले भी गंभीरता से उठा चुकी है। विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में 24 अक्टूबर 2024 को धरना-प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते आज भी हालात जस के तस हैं। उन्होंने बताया कि अब 22 मई को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश के वरिष्ठ नेता, संगठन पदाधिकारी और जिले के तमाम वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रतिनिधि घटनास्थल पर केवल फोटो खिंचवाने और मीडिया में सुर्खियों के लिए पहुंचते हैं, उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि भू-धंसाव ने पर्यटन और स्थानीय कारोबार को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। बैठक में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, अमरजीत भाकुनी, हिमांशु मेहता, धीरेन्द्र गैलाकोटी, गीता मेहरा, हेम चंद्र तिवारी, महेश चंद्र आर्य, रविन्द्र टम्टा, आनंद बिष्ट, हर्ष कनवाल, अंबीराम, नारायण दत्त पांडे, तारा तिवारी, परितोष जोशी, भैरव गोस्वामी, पीताम्बर पांडे, जानकी पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढाई लाख से अधिक के गांजे के साथ मुरादाबाद का तस्कर गिरफ्तार
Next: छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.