Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दलित छात्रा के उत्पीड़न के मामले में उछास ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  • अल्मोड़ा

दलित छात्रा के उत्पीड़न के मामले में उछास ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 16/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विधि संकाय में एक दलित छात्रा के शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के प्रकरण को लेकर उत्तराखंड छात्र संगठन (उछास) ने विश्वविद्यालय प्रशासन की चुप्पी और निष्क्रियता की कड़ी निंदा की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह विश्वविद्यालय में व्यापक आंदोलन छेड़ेगा। उछास की भावना पांडे ने कहा कि राज्य में महिला उत्पीड़न की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, और अब विश्वविद्यालय भी इस प्रवृत्ति के केंद्र बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस संस्थान को शिक्षा और समानता का केंद्र होना चाहिए, वहां छात्र-छात्राओं का शोषण होना बेहद शर्मनाक है। विश्वविद्यालय की स्थिति चिंताजनक है—जहां एक ओर विद्यार्थी पुस्तकें और योग्य शिक्षकों से वंचित हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें शोषण और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उछास ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी छात्र या छात्रा के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा की तैयारी में जुटे विधायक मदन कौशिक और भाजपा पदाधिकारी
Next: उत्तराखण्ड मंत्रिपरिषद ने किया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का अभिनंदन प्रस्ताव पारित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.