Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बिखरे परिवारों को एक कर रही महिला काउंसलिंग सेल
  • पौड़ी

बिखरे परिवारों को एक कर रही महिला काउंसलिंग सेल

RNS INDIA NEWS 14/05/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जिले में पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिला काउंसलिंग सेल परिवारों को टूटने से बचाने का काम कर रही है। यह इकाई दंपति की काउंसलिंग कर उनके बीच मतभेदों को दूर करने में सफल हो रही है। महिला काउंसलिंग सेल वर्ष 2022 से अप्रैल 2025 तक 690 दंपत्तियों की काउंसलिंग कर चुकी हैं। काउंसलिंग सेल की सहायता से बिखरे हुए परिवार एक होने पर सरकार व पुलिस का धन्यवाद कर रहे हैं। पुलिस की महिला काउंसलिंग इकाई दंपतियों की काउंसलिंग कर परिवारों को टूटने से बचा रही है। पुलिस की ओर से पुलिस कार्यालय पौड़ी, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय कोटद्वार और महिला थाना श्रीनगर में महिला काउंसलिंग सेल खोले गए हैं। इसके अलावा हर थाने में महिला हेल्प-डेस्क बनाए गए हैं। इन स्थानों पर दंपति के बीच विवाद सुलझाने के साथ ही महिलाओं की सहायता की जाती है। महिला काउंसलिंग सेल में वर्ष 2022 में 254 शिकायतें दर्ज हुई थी। जिनमें काउंसलिंग के बाद महिला काउंसलिंग सेल ने 125 दंपत्तियों के बीच हुए विवाद को सुलझाया गया। वर्ष 2023 में प्राप्त 233 शिकायतों में 117, वर्ष 2024 में 153 में 71 और अप्रैल 2025 तक प्राप्त 50 शिकायतों में से 21 दंपति के विवाद सुलझाए गए हैं। महिला काउंसलिंग सेल इंचार्ज एसआई अनीता नेगी ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद सभी की काउंसलिंग की जाती है। यदि सामान्य स्तर से विवाद न सुलझाया जाय तो ऐच्छिक ब्यूरो में मामला रखा जाता है। ऐच्छिक ब्यूरो में शामिल पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप अभियोजन अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर के प्रतिनिधि और मनोचिकित्सक संबंधित दंपति की काउंसलिंग करते हैं। यदि कोई दंपति साथ में नहीं रहना चाहता है तो वे कोर्ट में अपना वाद रख सकते हैं। यदि किसी मामले में आपराधिक पहलू दिखता है तो संबंधित पर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11.60 लाख में हुई 40 वाहनों की नीलामी
Next: छात्रों को दी साउंड हीलिंग की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.